पंडित महेश पुजारी को ब्राह्मण गौरव अलंकरण तो पंडित चतुर्वेदी ब्राह्मण रत्न से सम्मानित

उज्जैन।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और महाकाल सेना के संस्थापक पंडित महेश पुजारी को खंडवा में ब्राह्मण गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ व सर्व ब्राह्मण समाज खंडवा के संयुक्त तत्वाधान में स्टेडियम ग्राउंड खंडवा में अंतर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था, इसमें देशभर के ब्राह्मण समाज के समाजजन शामिल हुए थे इस आयोजन में उज्जैन के पंडित महेश पुजारी को ब्राह्मण गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।वहींब्राह्मण समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी को ब्राह्मण रत्ना प्रदान कर सम्मानित किया गया देश के 17 प्रांतों और विदेशों से आए करीब 5000 युवक-युवती इस कार्यक्रम में शामिल हुए उज्जैन से योगेश शर्मा, विरेंद्र त्रिवेदी, शिव शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, रामगोपाल शर्मा, आदि शामिल हुए।