सतयुग आगमन चौथी महायज्ञ  २२ दिसम्बर से 1 जनवरी तक


उज्जैन। बाबा जय गुरुदेव जी महाराज की घोषणा 'कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा के सतयुग आगमन चौथी महायज्ञ हेतु अति विशिष्ट प्रार्थना महायज्ञ का आयोजन २२ दिसम्बर-२०१९ से १ जनवरी-२०२० तक किया जाएगा। इसके पहले बस्ती अयोध्या में पहला महायज्ञ सम्पन हुआ दूसरा काशी मै ओर तीसरा  उज्जैन में सम्पन होने जा रहा है  त्रिवेणी संगम इंदौर रोड स्थित श्री शनि देव मंदिर प्रांगण में यह आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में साहिब दयालजी दास भी शामिल होंगे।
जय गुरुदेव दूरदर्शी धर्म प्रचारक ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी आचार्य दीपक शर्मा ने तरणताल स्थित प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि २२ दिसम्बर से यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मीना जोनवाल, विधायक महेश परमार को भी आमंत्रित किया गया है। २५ दिसम्बर को जिले के प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा यज्ञ में शामिल होंगे। इस यज्ञ में शामिल होने हेतु देशभर से ५ से ६ हजार अनुयायी शामिल होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि यज्ञ में शामिल होने वाले सभी अनुयायियों की ठहरने की व्यवस्था आंजना परिसर में की गई है। यज्ञ में विभिन्न आयोजनों में उज्जैन के भी महामंडलेश्वर, संत, महात्मा इस यज्ञ में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रात: ५ से ६ बजे व सायं ६ से ७ बजे तक साधना अभ्यास होगा। प्रात: १०.३० से १२ बजे तक प्रतिदिन सतगुरु सत्संग वचन चर्चा होगी। प्रात: ८ से १२ बजे व दोपहर २ से ६ बजे तक प्रार्थना यज्ञ आहुति होगी। सत्संग के बाद प्रतिदिन १ से ३ बजे तक भोजन प्रसादी वितरण होगा। १ जनवरी को विशेष महाप्रसाद भंडारा होगा। यह भंडारा दोपहर १ से सत पुरुष अनामी प्रभु बाबा जय गुरुदेव महाराज की मौज तक चलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान राम भागवत, दीपक शर्मा, नागेश शर्मा, राहुल जोशी, शैलेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।