क्या मैगी में है गौ मांस , सोशल मीडिया पर हो रहा वाइरल, क्या है हक़ीक़त?

दिशा एक्सक्लुसिवमैगी जो कि भारत में एक जाना माना ब्रांड हैं क्या उसमे गौमांस का फ्लेवर भारत में हैं? ये जान कर आप भी एक समय के लिए चौक जाएंगे कि भारत में  जहाँ गौ मास खान पान में उपभोग के लिए बेचना प्रतिबंधित है, क्या ये संभव हैं? क्योंकि आज कल सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है और लोग मैगी के बीफ़ फ्लेवर वाले इस पैकेट का फ़ोटो डालकर मैगी के बहिष्कार की अपील भी कर रहे हैं इस बात में कितनी सच्चाई हैं इसकी सच्चाई जानने के लिए  जब दिशा सूचक टीम ने  गूगल पर  चेक किया तो हमे फैक्ट क्रेसेंडो न्यूज़ का आर्टीकल मिला जिसने इसकी पड़ताल की थी और जिसमे ये दावा गलत निकला कि भारत मे  मैगी का बीफ़ फ्लेवर भी मिल रहा है। 


दरसल हुआ यूं के बीफ़ के फ्लेवर की मैगी नूडल्स के पैकेट की एक तस्वीर को साझा करते हुए, यह दावा किया जा रहा है कि मैगी ने नूडल में बीफ फ्लेवर डालना शुरू कर दिया है | इस पोस्ट में लिखा गया है कि “नई मैगी गोमांस फ्लेवर में, मैगी का बहिष्कार करो भाईयो गाय के मास से मैगी बन रही है, सभी हिन्दू समुदाय इसका विरोध व बहिस्कार करे | इस मैगी को बंन्द करके ही दम लेगे |”


अनुसंधान से पता चलता है कि…


जाँच की शुरुवात हमने गूगल का इस्तेमाल करते हुए मैगी में बीफ के स्वाद वाले नूडल्स के बारे में जानने की कोशिश की | मैगी के नूडल्स ब्रांड को नेस्ले नामक कंपनी के तहत बेचा जाता है | मैगीइंडिया की आधिकारिक वेबसाइट उनके द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करती है | नूडल्स, सॉस, पास्ता जैसे विभिन्न उत्पादों के नाम वेबसाइट पर हैं | लेकिन, इसमें बीफ फ्लेवर नूडल्स के बारे में जानकारी नहीं है | यदि ऐसा कोई उत्पाद कंपनी द्वारा बेचा जा रहा है, तो यह मैगी भारत की  आधिकारक वेबसाइट से पता चल जाता था | परंतु हमें उपरोक्त दावे से संबंधित कुछ भी नहीं मिला | आप इसे खुद यहां देख सकते हैं – नेस्ले इंडिया प्रोडक्ट्स


इसके पश्चात मैगी की अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट पर खोज करने के दौरान, हमें ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट में  बीफ़ फ्लेवर मैगी की जानकारी प्राप्त हुई | इससे हमें पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया में गोमांस फ्लेवर की मैगी उपलब्ध है |


इसके पश्चात फैक्ट क्रेसेंडो ने भारत में मैगी ब्रांड के उत्पादों के निर्माता नेस्ले इंडिया से संपर्क किया, ताकि बीफ के स्वाद वाले मैगी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सके | उन्होंने हमें ट्विटर पर जवाब दिया कि नेस्ले इंडिया द्वारा निर्मित और बेचे जाने वाले नूडल्स में बीफ (बीफ) या बीफ फ्लेवर शामिल नहीं हैं |


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | बीफ फ्लेवर मैगी नूडल्स भारत में नहीं बेचे जाते हैं | बीफ फ्लेवर वाली मैगी के पैकेट की तस्वीर भारत की नहीं है | बीफ फ्लेवर मैगी नूडल्स ऑस्ट्रेलिया में बेचे जाते हैं | नेस्ले इंडिया कंपनी ने फैक्ट क्रेस्केंडो को स्पष्ट रूप से बताया कि भारत में मैगी उत्पादों में बीफ (गोमांस) का उपयोग नहीं किया जाता है |