करणी सेना की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न


उज्जैन।करणी सेना प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उज्जैन में संपन्न हुई जिसमें  राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर  एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी विशेष रुप से उपस्थित रहे।


प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार  से मांग रखी है कि पद्मावत के विशेष विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से वापस लें तथा संगठन द्वारा प्रस्ताव पास हुआ कि मां पद्मावती की मुर्ति इंदौर शहर में स्थापित की जाए।


राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा की करणी सेना मध्य प्रदेश के युवाओं को जगरुक करने व रोजगार दिलाने हेतु प्रदेश में कार्य कर रही महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष  कीर्ति राठौर ने मध्य प्रदेश में महिलाओं को करणी सेना से जुड़ने के लिए आह्वान किया एवं सरकार से महिला सुरक्षा के लिए प्रयास बढ़ाने की मांग की।


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी ने प्रदेश के पदाधिकारियों को संगठन में विस्तार संबंधी जानकारी दी एवं मौजूद कार्यकारिणी की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आग्रह किया प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया ने प्रदेश के पदाधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से महाराणा प्रताप जयंती पर एक जैसे राष्ट्रीय अवकाश की मांग की, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया ने बताया कि आगामी चुनाव में राजनीतिक पार्टियों द्वारा जो समाज विरोधी कार्य के लिए जा रहे हैं उनका विरोध करणी सेना हर स्तर पर करेगी और आगामी चुनाव में इनका खेल बिगाड़ेगी प्रदेश संगठन महामंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में प्रदेश में जल्द से जल्द संगठन विस्तार करने का आग्रह किया।


महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि करणी सेना मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा में सदैव तत्पर रहेगी इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता शिवराज सिंह पवार प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्रव सिंह सिसोदिया प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर महामंत्री शैलेंद्र सिंह बोरा लिया महामंत्री जितेंद्र सिंह तंवर प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह पवैया प्रचारक नटवर सिंह प्रदेश मंत्री अनिल राजपूत किशन लाल जांगिड़ जीवन सिंह चौहान प्रदेश मंत्री श्रीमती उपमा चौहान जिला संभाग मीडिया प्रभारी विजय सिंह ठाकुर अध्यक्ष उज्जैन सुरेंद्र सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त किए।