रिमझिम के गीत सावन गाये... यादे रफी में होगी गीतों की बारिश


 उज्जैन। 

स्वरांगन म्यूजिक ग्रुप उज्जैन द्वारा महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 41वी. पुण्यतिथि पर  यादे रफी कार्यक्रम का आयोजन आज शाम डॉ हरीश प्रधान के आजाद नगर निवास पर किया जायेगा।जिसका प्रसारण फेसबुक के उज्जैन वाले तथा स्वरांगन म्यूजिक  पेज पर लाइव होगा।

संस्था निर्देशक शिव हरदेनिया ने बताया कि संगीत का यह कार्यक्रम डॉ मंदाकिनी हरीश प्रधान को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में मुंबई से प्लेबैक सिंगर सुश्री कल्पना गन्धर्व  को कला सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।अतिथि के रूप में संगीतज्ञ मोहन लाल भुनावत, श्रीमति रजनी रत्नाकर, अनवर पटेल की उपस्थिति और संगीत निर्देशक जयेंद्र रावल के निर्देशन में गायक सावन कुमार, विजय जोशी, नरेंद्र ठाकरे, महेश टटवाल, विवेक भारद्वाज, हर्ष मिश्रा, उदय परिहार, जितेंद्र शर्मा,नीलेश मनोहर, प्रकाश चौहान, माधुरी वासनिक, कल्पना टटवाल, अनामिका सोनी, वैदेही ठाकरे, दीर्घा मनोहर, नन्दिनी झजलानी, लक्ष्मी वासेन, सुश्री अनिता गन्धर्व, सोनाली भुनावत गीतों के माध्यम से अपनी स्वरांजलि प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कविता मेहता और पाखुरी वक्त द्वारा किया जयेगा।