नंबर-1 नगर निगम बनाने का प्रयास करेंगे- आयुक्त


- कर्मचारी संघों द्वारा आयोजित दीपावली कार्यक्रम सम्पन्न

उज्जैन। हम दीपावली के बाद परिवार तथा समाज में भाग लेते हैं इसी प्रकार नगर निगम भी हमारा समाज व परिवार दोनों हैं, दोनों के आप लोग हिस्सा हैं और मुझे भी कुछ सप्ताह पहले इससे जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आप सभी बाबा महाकाल की नगरी में लम्बे समय से रहते आ रहे हैं और सेवा करते आ रहे हैं। इससे आपका अनुभव बहुत सारा है इस अनुभव से हम शहर एवं नगर निगम उज्जैन को प्रदेश में नंबर वन नगर निगम बनाएं। नगर निगम के सभी विभागों में अच्छा अनुभव मिला है खासकर स्वास्थ्य की टीम के साथ। जहां शिकायतें होती हैं, नागरिकों की समस्या होती है, अधिकांश समस्याओं को हम हल कर पाते हैंमेरी ओर से सभी कर्मचारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

उक्त बात नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के द्वारा गंगा गार्डन नृसिंह घाट पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कही। इससे पूर्व नगर निगम आयुक्त, कर्मचारी संघ संरक्षक रामचंद्र कोरट, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी गिल साहब आदि ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री कोरट ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीनों संघों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम उद्देश्य कि हम सब थोड़ा वक्तनिकालकर एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दें। सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम टांकले, सेवाविृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास, उपाध्यक्ष मनसुख मेहरवाल, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी सचिव नितिन मुसले आदि ने निगमायुक्त का स्वागत भी किया। इसके पश्चात श्री कोरट ने संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, गिल साहब, सेवानिवृत्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र नागर, लक्ष्मीनारायण रजक, अनिल शर्मा आदि ने भी कर्मचारियों को बधाई दी। सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम टांकले ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे संघ संरक्षक रामचंद्र कोरट के मार्गदर्शन में कर्मचारियों की समस्याओं काको लेकर संघ कार्यालय आना चाहिए। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने सभी का आभार व्यक्त कर दीपावली की बधाई दी। 

इस अवसर पर सत्यनारायण दास, अजय मेहता, शिव कुमार गौड़, अल्काब भाई, मुश्ताक एहमद, तुलसी राजवानी, अभिलाष नागर, पंकज खानवलकर, सफाई कामगार सचिव संदीप कलोसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कल्याणे, मनीराम रघुवंशी, गय्यूर खान, अजय दावरे, मुकेश भाटी, महेश झांझोट, विनोद शिंदे, हमीद भाई, जयसिंह राजपुत, आशीष पंवार, हरीश बोलगे, ललित चौहान, संघ प्रवक्ताशैलेष नागर आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।