स्व. सारंग की प्रथम पुण्यतिथि निराश्रितों की सेवा कर मनाई


उज्जैन। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाखा उज्जैन द्वारा  कायस्थ समाज के भू.पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कैलाश नारायण सारंग की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री मदर टेरेसा आश्रम में दिव्यांग, निराश्रित, बीमार और बुजुर्ग महिलाओं, लगभग 100 केयर टेकर के बीच उनके शाम के समय के भोजन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर मनाई गई।

चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के नगर जिला मीडिया प्रमुख मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर देवेन्द्र सक्सेना, “मधुकर“ सचिव, अभाकाम.,जयपुर, वीणा सक्सेना प्रदेश महिला अध्यक्ष अभाकाम म.प्र., अमित श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त धाम (ट्रस्ट) उज्जैन, विशाल सक्सेना का.स.अभाकाम देवास विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सारंगजी के जीवन पर प्रकाश डाला। आर्थिक सहयोग अनूप आत्मज के.सी. श्रीवास्तव फायनेंशियल एडवाइजर, स्वाति राजभूषण श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष महिला, घनश्याम सक्सेना जिला अध्यक्ष, अभाकम उज्जैन, निखिलेश खरे, सामाजिक उत्प्रेरक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अभाकम, म.प्र. द्वारा दिया गया। कार्यक्रम मे स्वाति श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, उज्जैन, मंगेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, प्रणिती सक्सेना, विश्वेश माथुर, आलोक माथुर, राजभूषण श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, मदनलाल श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा। संचालन निखिलेश खरे ने किया एवं आभार प्रदर्शन स्वाति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यह जानकारी चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के नगर जिला मीडिया प्रमुख मंगेश श्रीवास्तव ने दी।