बड़नगर में संभागीय सम्मेलन

 

उज्जैन। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का उज्जैन संभागीय सम्मेलन 19 दिसंबर रविवार को बड़नगर में आयोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन इन्द्रप्रस्थ गार्डन (हजारीबाग बस स्टैंड के पास) में प्रात: दस बजे से प्रारम्भ होगा।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मो. अली, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित व अन्य कार्यकारी अध्यक्षगण, महासचिव सुनील त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठौड़ करेंगे। सम्मेलन संयोजक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष डा. नरेन्द्र सिंह राजावत बनाए गये हैं।संभाग के सदस्य साथी गण सम्मेलन में आवश्यक रूप से भाग लें। सम्मेलन के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, संभाग व जिले के अध्यक्ष महासचिव, प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे।