अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष बने-मिश्रा


उज्जैन। अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश प्रचार मंत्री सुरेश पाठक एवं उज्जैन संभागीय उपाध्यक्ष पप्पू कौशल, गौ रक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष मुरली निगम, मनोज गौसर की अनुशंसा पर और प्रदेश मंत्री दिनेश श्रीवास्तव की सहमति से राहुल मिश्रा को उज्जैन नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमें भवानी शंकर सोनी, लक्षित सोनी, महेंद्र सिंह चौहान, राजवीर सिंह चौहान ने नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। यह जानकारी महेंद्र सिंह चौहान ने दी।