बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण


उज्जैन। भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय बैरवा युवा महासभा, उज्जैन (म.प्र.) द्वारा टावर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर दीपक मेहरा, दिनेश जाटवा, हरीश ललावत, मनीष जाटवा, मनोज लोदवाल, नवीन ढंडेरवाल, राहुल अखंड, ब्रजमोहन नागवंशी, कृष्णा बिलोनिया, हिमांशु बिलोनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष मनीष जाटवा ने दी।