भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर निकली शोभायात्रा


उज्जैन। भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर भगवान चित्रगुप्त की तपोभूमि एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रकट स्थली अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में गुरूवार को शोभायात्रा निकाली गई। भगवान चित्रगुप्त की महाआरती की तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त का पवित्र नदियों के जल से पंचामृत अभिषेक किया। भगवान को नए वस्त्र पहनाकर एवं हार फूल एवं चंदन का तिलक लगाकर महाआरती की एवं महाभोग लगाकर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। भगवान चित्रगुप्त को पालकी में बैठाकर राम जनार्दन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होकर चित्रगुप्त मंदिर पहुंची। इस प्रकट उत्सव में श्री श्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति पधारे एवं भगवान चित्रगुप्तजी के मंदिर पर धर्मध्वजा लगाई। साथ ही उज्जैन कायस्थ समाज एवं विश्व शांति हेतु यज्ञ में आहूति दी। शोभायात्रा में महापौर मुकेश टटवाल के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने पूजन कर भगवान चित्रगुप्त को पालकी में विराजमान किया। इस अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर न्यास ट्रस्ट के संरक्षक कृष्णमंगल कुलश्रेष्ठ, ट्रस्ट अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, दिनेशकुमार श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव शिक्षक, मंगेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव अब्दालपुरा, बृजेश श्रीवास्तव, भरत सक्सेना, त्रिलोक निगम, अनुभव प्रधान, अमित सक्सेना, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र चित्रांशी, अमित श्रीवास्तव जूनियर, गणेश गौड़, सन्नी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, नवदीप कुलश्रेष्ठ, गिरिजा शंकर, प्रवीण श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, आरती खरे, शोभा श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, रश्मि सक्सेना, निखलेश खरे, प्रियांश श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।