हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाएंगे भाजपा कार्यकर्ता



जीवाजी गंज मंडल कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिलाया संकल्प



उज्जैन। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने 400 पर सीट का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने होंगे।

यह बात विगत दिवस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा जीवाजीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि  जिस प्रकार से पार्टी के द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर प्रमुख कार्यकर्ता जाकर जनता जनार्दन से संवाद कर प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य रखा गया है। उसको प्राप्त करने के लिए जुट जाएं। शनिवार को इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जीवाजीगंज मंडल में विधानसभा संयोजक जगदीश पांचाल द्वारा मोबाइल पर बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी ली और बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य के प्रति जागृत रहने का आह्वान किया और पार्टी के कार्यक्रम में प्रणप्राण से जुट कर अबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करने का आह्वान किया।इस अवसर पर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमावत महामंत्री शानू मेहता, जितेंद्र परमार, मंडल प्रभारी विनोद बरबोटा, सोनू गहलोत, ओम अग्रवाल, साधना सेठी, रजनी उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने मुख्यमंत्री के आह्वान पर उज्जैन लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अनिल फिरोजिया को भारी बहुमत से से जिताने का संकल्प लिया।