भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने सुबह किये महाकाल दर्शन

 



उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव शनिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल दर्शन किए।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल टी 20 मुकाबला शुरू होने वाला है। इससे पहले आज शनिवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ उज्जैन आए। उन्होंने महाकाल जाकर दर्शन किए और सपत्नीक नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाए। इससे पहले उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन अर्चन भी किया।